फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के लिए शनिवार को अभियान की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विटामिन ए के फायदे बताए। कहा कि विटामिन ए से शरीर स्वस्थ रहता है। जिले में एक लाख 18 हजार 375 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कर्वी के शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाई। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि विटामिन ए खुराक पिलाने का अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। बताया कि छह माह के अंतराल पर यह अभियान चलाया जाता है। विटामिन ए शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। पहले दिन 500 बच्चों को यह दवा पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी, डीएमसी यूनिसेफ के दिलीप द्विवेदी, वीसीसीएम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें