फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूर नृत्य देख झूम उठे दर्शक

Mon, 07 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
रास लीला मंचन करते कलाकार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 शहर के बल्दाऊगंज स्थित बल्दाऊ मंदिर में रासलीला में संगीत की धुन पर कलाकर ने मयूरी नृत्य प्रस्तुत किया। इसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।
विज्ञापन

कार्तिक महीना शुरू होते ही जिले में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मच गई है। इस बार रासलीला शहर में भी हो रही है। इसमें प्रतिदिन दर्शक भगवान कृष्ण व राधा की लीलाओं का आनंद उठा रहे हैं। बल्दाऊ मंदिर में रासलीला के दौरान बीती रात वृंदावन के कलाकारों ने भगवान कृष्ण से जुड़ी कथाओं पर आधारित लीला का मंचन किया। झांकियां सजाईं जो आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रीब्रजबल्लभ लीला संस्थान वृंदावन के लीला मंडली संचालक तीर्थराम पचौरी, व्यास भगवत किशोर शर्मा और कार्यक्रम आयोजक राजू करवरिया ने बताया कि रासलीला में कसबे के साथ ही गांव के दर्शक भी आ रहे हैं। उधर राजापुर के उद्घटा गांव में चल रही रामलीला में मेघनाद वध के बाद सती सुलोचना की लीला हुई। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, कमलेश कुमार पांडेय, सत्येंद्र,राजा व वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कई स्थानों में भगवत कथा सहित कई कार्यक्रम हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें