फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में जनसेवा, जूनियर में पोद्दार कालेज अव्वल

Mon, 07 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
जिला स्काउट गाइड रैली समाप्त होने के बाद मिले पुरस्कार के साथ बैठे विजेता टीम के सदस्य - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जनपदीय स्काउट गाइड रैली का समापन सोमवार को हुआ। इसमें सीनियर वर्ग में 317 अंक पाकर जनसेवा इंटर कालेज व जूनियर में सेठ राघा कृष्ण पोद्दार इंटर कालेज ने 292 अंक पाकर प्रथम स्थान पर पाया।
विज्ञापन


तीन दिवसीय रैली के दौरान अन्य वर्ग में नगर बेसिक में चित्रकूट पब्लिक स्कूल प्रथम, ब्रहाचर्य शिक्षा निकेतन द्वितीय रहा। तहसील स्तर पर माध्यमिक में सीनियर वर्ग मेें बजरंग इंटर कालेज सपहा प्रथम, कृषक इंटर कालेज भौरी द्वितीय, जूनियर में आदर्श इंटर कालेज मानिकपुर प्रथम, शंकर इंटर कालेज देवकली द्वितीय स्थन पर रहा। ब्लाक स्काउट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरावन प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालता रोड द्वितीय, जूनियर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर प्रथम रहा।
कार्यक्रम के संयोज, डा सनत द्विवेदी ने अभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने शील्ड देकर सम्मानित किया। विजेता टीमों को पुरस्कार देने के बाद बीएसए शर्मा ने कहा कि सभी टीमों के स्काउटों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सभी को इन स्काउट-गाइड से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर शैलेंद्र कुशवाह, रामनरेश कोरी, चंद्र भवन पांडेय, कमला, भगवानदीन, सियाराम, माइयादीन पटेल, कमला साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें