चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेला को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र का पूर्व भ्रमण कर व्यवस्थाओं में कमियों को दूर किया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मेला 20 अक्तूबर को है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपनी तैनाती स्थलों पर रहकर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे। पुलिस, यातायात, नगर पालिका और अन्य विभागों के अधिकारी समन्वय स्थापित कर सफाई, लाइट, जनरेटर और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
सदर एसडीएम पूजा साहू, सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, सिंचाई, रेलवे और पर्यटन के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में तय हुआ कि मेला से पूर्व भ्रमण कर किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जाएगा ताकि मेला सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।