फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विनोबा भावे ने गरीबी-अमीरी के भेद भाव को कम करने का संकल्प दिलाया

Sat, 13 Sep 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-3-परिचय- बौद्धिक संपदा कार्यक्रम की बैठक में मौजूद समाजसेवी व समर्थक ।संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भारत रत्न संत विनोबा भावे के 131 वें जन्मदिन पर चित्रकूट लोकनीति विचार मंच में बौद्धिक संपदा कार्यक्रम हुआ। इसमें वर्तमान समय की चुनौतियां व उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंदाकिनी नदी किनारे आयोजित कार्यक्रम में समाजशास्त्री पुरुषोत्तम ने कहा कि जय जगत का नारा संत विनोबा भावे ने 1952 में दिया था, जब वह भूदान यज्ञ के लिए गांव गांव पदयात्रा कर रहे थे। आजादी के बाद ही लोग एक दूसरे की हत्या करने लगे। सरकार भी समस्या का समाधान नहीं कर पाई थी।
तब विनोबा भावे ने लोगों को एक साथ जोड़ने के लिए निवेदन किया था। उन्होंने जाति, धर्म, गरीबी, अमीरी के भेद भाव को कम करने का संकल्प दिलाया था। सामाजिक चिंतक राम मनोहर वर्मा ने कहा कि जय जगत और एक पृथ्वी एक परिवार है। यह दोनों नारे मानवता की रक्षा के लिए सबसे बड़ा मंत्र है।
विज्ञापन

समाजशास्त्री शिक्षक कवि दिनेश चौहान ने कहा कि भारत की संस्कृति और सभ्यता इन दोनों के बीच बहुत बड़ी खाई पैदा हो चुकी है जिसका सबसे बड़ा कारण है बाजारवाद। हनुमान प्रसाद निर्मल ने कहा कि रामकाज कीन्हे बिना मोहि कहां विश्राम। कहा कि हम सब लोगों को समाज के अंतिम पायदान में रहने वाले लोगों के बीच में जाना चाहिए, ताकि हम उनकी आवाज को बड़ी बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें