फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन व पेंशन के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेेट पर प्रदर्शन करते ददरी गांव के ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राशन सामग्री के अलावा समाजवादी पेंशन और सूखा राहत का मुआवजा न मिलने की शिकायत लेकर ददरी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के ददरी ग्रामपंचायत की छोटी व बडी बेलहरी पुरवा के रामभवन, कमलेश, मनोज, अवधेश, राममिलन, रामसिया, छत्रपाल, नत्थू, सोहगिया,ममता, गोलकी, चुनकी, नत्थी, बिट्टी व मुन्नी आदि ने कलेक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सभी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

खासकर राशन सामग्री न मिलने के कारण आएदिन घरों में आर्थिक संकट रहता है। पेंशन के लिए भी आवेदन किया लेकिन सूची में नाम नहीं आया है। इसी प्रकार सूखा राहत का मुआवजा गांव में बंटा जिसमें कई अपात्रों को मदद दी गई लेकिन कई पात्रों को नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उधर, विभिन्न मांगोें को लेकर मजदूर कल्याण समिति के तत्वावधान में मजदूरों ने शहर में जुलूस निकालकर श्रम परिवर्तन अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। फिर उपजिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।

कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक चौराहे से नारेबाजी कर जुलूस की शक्ल में मजदूर श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय कर्वी में रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाया जाए। विभागीय कार्यों की जांच कराई जाए।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हो। जिन श्रमिकों के श्रमिक पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त कर शुल्क प्राप्ति की रसीद निर्गत की गई है। उसका पंजीयन अभिलिखित नहीं है। श्रमिकों को पूरा मुआवजा दिलाया जाए। पंजीकृत श्रमिकों को बिना किसी भेदभाव के बीपीएल श्रेणी में शामिल किया जाए। इस दौरान समिति के पदाधिकारी रामजी, जागेश्वर, बाबूलाल, गणेश, बाबू लाल, विवेक कुमार, राममिलन के अलावा सैकड़ों मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें