फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में पल्लेदारी करने वाले ग्रामीण चित्रकूट पहुंचे

विज्ञापन
फोटो-1- ग्वालियर से पैदल रींवा जाने को चित्रकूट पहुंचे मजदूर - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्वालियर शहर में पल्लेदारी करने वाले आधा दर्जन ग्रामीण पैदल चलकर चित्रकूट पहुंचे है। जिसमें अधिकतर जिले की सीमा के पास स्थित मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने से ग्वालियर शहर में पल्लेदारी करने वाले ग्रामीण परेशान थे। जिससे वह ग्वालियर से किसी तरह किसी वाहन से महोबा तक पहुंचे। इसके बाद लगभग 100 किमी पैदल चलकर चित्रकूट पहुंचे। जिसमें मध्यप्रदेश के रीवा जिले के उदय भान पुत्र मुन्नीलाल, दीपक पुत्र बृजविहारी, विजय पुत्र कमलेश, रामप्रकाश पुत्र श्रीनाथ, संदीप शिवलाल व चित्रकूट जिले के बरगढ़ निवासी भगवानदीन आए हैं। बताया कि रविवार को वह ग्वालियर से चले थे। उनकी स्वास्थ्य की जांच ग्वालियर व झांसी में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें