फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर ब्लाॅक क्षेत्र के हेला गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे पत्र में चकबंदी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे काश्तकारों को ऊबड़ खाबड़ जमीन में चक बना दिया है। कई स्थानों पर चक आवंटित किए जा रहे हैं जो न्यायहित में नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को हेला गांव निवासी कृष्ण कुमार, संतोष, लखना कोल, जियालाल, गोकुल, कल्लू, इन्द्रजीत, बच्ची देवी, चुनिया, ओमप्रकाश, योगेन्द्र, हरिओम, राजेन्द्र प्रसाद, नत्थू, नन्हेलाल, तेरसिया, गेंदा आदि ने डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसमें छोटे काश्तकारों की जमीन का परिवर्तन कर दिया गया, जो सुधार करने योग्य है। मूल नंबर पर ही चक दिया जाए। आरोप लगाया कि जहां पथरीली भूमि है वहां चक बनाए गए हैं। जबकि एक या दो बीघे वाले भूस्वामियों को एक ही जगह चक दिया जाना चाहिए। मालियत भी नहीं लगाई गई। ऐसी चकबंदी प्रक्रिया न्यायोचित नहीं है। कार्यालय में बैठ कर राजस्व कर्मचारियों ने नक्शा तैयार किया है। मौका मुआयना नहीं किया गया। मांग किया कि चकबंदी प्रक्रिया में सुधार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें