सतना-चित्रकूट मार्ग पर मझगवां थाना क्षेत्र के चौराहे से चार किलोमीटर आगे जंगल में बुधवार देर शाम बाइक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान रीवा जिले ग्राम गोदहा निवासी भूपेंद्र सिंह व सिमरिया जिला रीवा निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई। गुरुवार सुबह दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।