फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर शनिवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पीटकर छह कर्मचारियों काे घायल कर दिया। कई कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। घायलों ने थाने में ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुंटा निवासी बिजली विभाग के संविदाकर्मी बालकेसर ने बताया कि शनिवार को नोडल अधिकारी अनरुद्ध कुमार के नेतृत्व में विक्रम सिंह, आशीष कुमार, संतोष, महेंद्र मिश्रा, अनिल कुमार, तीरथ प्रसाद के साथ मकरी पहरा गांव में बकाया बिजली बिल जमा कराने गए थे। बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने के निर्देश हैं। गांव के रामप्रसाद उर्फ छोटा का 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है। बिल जमा करने के लिए कहा तो मना कर दिया। इस पर कनेक्शन काट दिया गया। इससे नाराज रामप्रसाद का बेटा सोनू कई साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। मना किया तो लाठी-डंडे से हमला कर दिया। साथियों ने बीच बचाव किया तो उनको भी मारा पीटा।
इससे अफरातफरी मच गई। कई कर्मचारियों ने एक घर में घुसकर खुद को बचाया। गांव के बुजुर्गाें ने आकर मामले को शांत कराया। मारपीट में बालकेसर, विक्रम सिंह व आशीष कुमार को अधिक चोटें आई हैं। बालकेसर ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान किसी ने वसूली के 20 हजार रुपये छीन लिया है। एसडीओ रजनीश मौर्य ने बताया कि बिजली कनेक्शन काटने पर टीम पर हमला किया गया है। गांव में रामप्रसाद के अलावा जागेश्वर, रामबहोरी, बउवा, रजुवा, पचानिया सहित 12 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की तहरीर मिली है। पूछताछ जारी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें