मानिकपुर। विकास खंड के अंतर्गत अमचुर नेरुआ में ग्राम पंचायत की ओर से नेरुआ सोसायटी कोलान में लाखों की लागत से बनाई इंटरलाकिंग सड़क निर्माण में धांधली करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत अमचुर नेरुआ द्वारा सोसायटी कोलान में इंटरलाकिंग सडक़ निर्माण कार्य कराया गया। जिससे लाखों रुपयों का प्राकलन तैयार कर घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। ग्रामीण राजेश, तेज प्रकाश, परौंहा, लक्ष्मी प्रसाद आदि लोगों ने सीडीओ को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की ओर से पूर्व में बनी सीसी सड़क पर मौरंग की जगह मिट्टी डालकर घटिया ईंटों को लगाया गया है।
सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही टूटने व धंसने लगी है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि कोई शिकायत नहीं आई, लेकिन यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।