फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गैस टैंकर व डंपर की टक्कर, हादसा बचा

Sat, 08 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार में आमने सामने से एलपीजी गैस के टैंकर व डंपर की टक्कर हो गई। टैंकर की डीजल टंकी फट गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से सडक़ किनारे कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार में रात को कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रहे एलपीजी गैस के टैैंकर की गिट्टी लादने जा रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घर होटल व दुकान से बाहर निकलकर देखने लगे। टैंकर की डीजल टंकी फट गई इससे सड़क पर डीजल फैल गया।
अनहोनी की आशंका पर लोग भयभीत होने लगे। मौके पर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी व यातायात प्रभारी मनोज कुमार मय फोर्स पहुंचे। क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को अलग किया गया। डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाल ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। एक घंटे बाद यातायात पूरी तरह बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें