मानिकपुर। गर्मी की शुरूआत होते ही मानिकपुर कस्बे में पेयजल का संकट गहराने लगा है। इस कारण हैंडपंपों में पानी भरने को लोग मजबूर है। पेयजल संकट से मानिकपुर कस्बे के थाना परिसर के पास से लेकर शिवपुर मोहल्ल्ला सहित आर्यनगर, इंद्ररा नगरआदि मोहल्ले के रहने वाले लोग जूझ रहे हैं। सुबह बिजली कटौती का रोस्टर भी बना है। जिसके चलते जलापूर्ति की सप्लाई बाधित रहती है। मानिकपुर के राजेश द्विवेदी, महेश, लवलेश आदि ने बताया पानी की समस्या के निदान के लिए सरकार कोई ठोस उपाय नहीं कर रही है। (संवाद)