फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का जली अवस्था में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कुरियाडीह गांव की किशोरी मनीता पुत्री मुन्नीलाल का शव संदिग्ध अवस्था में बुधवार की दोपहर में गांव के पास खनन स्थल पर मिला। किशोरी का शव जली अवस्था में मिलने के कारण मौत की जानकारी नहीं हो पा रही है। परिजनों ने हत्या कर जलाने का का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुरियाडीह गांव की किशोरी मनीता (17) के परिजनों ने बताया कि पुत्री मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। दो दिन पहले यानी 8 मार्च को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद बुधवार को उसका शव गांव के पास खनन स्थल के पास बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका आठ बहनों में छोटी थी। एक भाई अपने बहनोई के साथ जिले के बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें