चित्रकूट के एन आईसी में pm का सम्बोधन सुनते अधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
चित्रकूट। एनआईसी कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा टेलीकास्ट व वेबकास्ट के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के संबंध में समस्त पंचायतों को संबोधित किया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने समस्त अधिकारियों से कहा कि जो प्रधानमंत्री द्वारा ग्राम पंचायतों की योजनाओं तथा तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई है उसे ग्राम स्तर पर लागू कराई जाए। और जो महामारी के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका भी शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं । वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला अधिकारी शेषमणि पांडे, अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव राज यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।
एन आई सी में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
एन आई सी में मौजूद अधिकारी।