फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में अकेली किशोरी को पकड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीणों समेत किशोरी का पिता पहुंचा तो आरोपी भाग निकला। पीड़ित परिजनों ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क तीन दिन से आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हमलोगों को भटका रही हैं और पुलिस आनाकानी कर रही है। आरोप लगाया कि आरोपी एक राजनैतिक दल का क्षेत्रीय नेता है इस कारण कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि तीन दिन पहले वह घर में अकेली थी। इसी बीच मानिकपुर बस्ती का निवासी एक युवक घर में पिता को पूछता हुआ आया और अकेली पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस मामले में थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। महिला हेल्प डेस्क से जानकारी कर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें