बरगढ़। थाना अंतर्गत सुचेता कालोनी के पास बटाई कर रहे एक युवक फांसी के फंदे से लटका शव खेत में बने मचान में संदिग्ध हालात में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। मृतक की शादी नहीं हुई थी। परिवार के अधिकतर सदस्य मजदूरी करते हैं। इस मामले में परिजनों ने थाने में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
बरगढ़ क्षेत्र के सुचिता कालोनी निवासी शेष कोल (18) पुत्र राजकरन कोल के परिजन बटाई में खेत लिए है। इसकी रखवाली के लिए शेष रोजना सुबह जाता था। जब मृतक की भाभी शाम चार बजे पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। मृतक के भाई राजा ने पुलिस को सूचना दी। (संवाद)