चित्रकूट। जिला अस्पताल में दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें अधिकांश मरीज खासी, श्वांस लेने में दिक्कत व शरीर में कमजोरी की शिकायत पर पहुंच रहे हैं। पर डाक्टरों व कर्मचारी की कमी के चलते उनका इलाज समय से नहीं शुरू हो पाता।
एक सप्ताह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिनका इलाज समय से करना अस्पताल के डाक्टरों व मरीजों के लिए चुनौती है। इस समय डाक्टरों की कमी व कर्मचारियों की भी कमी है। अधिकतर डाक्टरों की ड्यूटी खोह कोविड़ अस्पताल में लगी है। कई डाक्टर व कर्मचारी कोरोना पॉजिटव है। शिवभूषण बघेला बारी गांव के शिवभूषण भी अपना इलाज कराने के लिए घंटे भर तक इंतजार करते रहे। जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. आर के गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों की समय से इलाज किया जा रहा है। (संवाद)