फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में बाबा लगने वाले किशोर ने कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गांव से दबोच लिया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को सात साल की बेटी छोटे बाबा के घर से अपने घर पैदल आ रही थी।
विज्ञापन

तभी रास्ते में दूर के रिश्ते में लगने वाले किशोर ने उसे पकड़ लिया और अपने घर में ले गया। जहां बालिका से दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी सुशील चंद्र ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार की सुबह आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरेापी नाबालिग और इंटर का छात्र है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें