फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट तैयार होने पर तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप के रसिन गांव में बुधवार को मुख्यमंत्री की जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ही गांवों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य कर रही है। गांव में ही युवाओं को रोजगार मिले। कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड वीर भूमि तो है ही इसके साथ यहां की प्राकृतिक स्वर्ग से कम नहीं है। हर खेत को पानी, हर घर को पानी देने का कार्य सरकार प्राथमिकता से कर रही हैं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि एअरपोर्ट तैयार होने से धर्मनगरी चित्रकूट में तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। जनसभा में प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, बद्री विशाल त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, आनंद पटेल, शक्ति प्रताप सिंह, सुनील सिंह पटेल, रामबाबू गुप्ता, अशोक मिश्रा बिहारा, आलोक पांडेय, सीमा निगम, रिजवाना परवीन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें