फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरूआ नहर न चलने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शिवरामपुर क्षेत्र स्थित बरूआ नहर संचालित न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। 11 गांव के किसानों ने शनिवार को मुख्यालय आकर सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान जब किसान ज्ञापन देने पहुंचे तो विभागीय उच्चाधिकारी भी नहीं मिले। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में पत्र सौंपकर नहर चलवाने की मांग किया।
विज्ञापन

शिवरामपुर गांव के बगलई, भैसोंधा, गोपालपुर, वीरामाफी, हिनौता, मकरी, भभौर, रमयापुर, साईपुर, कौहारी, बारामाफी आदि गांव के किसानों ने नहर न चलने पर जिला मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग में प्रदर्शन कर विरोध जताया। बताया कि नहर में पानी न छोड़ने से उनके गांव तक पानी नहीं पहुंच पाता। इससे गेहूं, चना, सहित अन्य फसल सूख रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई पर इस समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका। किसानों ने बताया कि जब वह अपनी मांग को लेकर सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में विभागीय उच्चाधिकारी भी नहीं मिले। जिससे आक्रोशित होकर प्रदर्शन करना पड़ा। इसके बाद कार्यालय में मौजूद लोगों को ज्ञापन सौंपकर नहर को पूरी क्षमता के साथ संचालित कराने की मांग की है। इस मौके पर विनय कुमार, संदीप कुमार, रामकेश, महेंद्र, रज्जू यादव, अशोक, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें