चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के कोरारी गोड़ा गांव से सटे जंगल में गुरुवार की शाम को आग लग गई। आग क ी लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। हवा चलने से आग दो सौ मीटर में फैल गई। जंगल के नीचे कोरी गोड़ा गांव भी बसा है। आग के चलते गांव के निवासी भयभीत है कि यदि आग बढ़ गई तो वे चपेट में आ सकते हैं।
आग की जानकारी पर कोरारी गांव के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिससे आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड विभाग के प्रभारी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शहर के विकास भवन के पास गोपालपुर गाव में एक बगीचे में आग लग गई। यह बुझा दी गई है। (संवाद)