फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से सटे गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। क्षेत्र के जंगली इलाकों से सटे गांवों में तीन दिनों से बिजली की सप्लाई बाधित है। लाइनमैन से लेकर अधिकारी तक सुनने को तैयार नहीं है। जिसके चलते ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के जंगली इलाके में टिकरिया, रामपुर माफी, डोड़ामाफी आदि गांवों की बिजली की आपूर्ति तीन दिन से बाधित है। टिकरियां गांव के राकेश कोल, मोनू, सुरेश व अनिल त्रिपाठी आदि ने बताया कि तीन दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं है। बताया कि लाइनमैन व अधिकारियों से संपर्क किया गया तो सुनने को तैयार नहीं हैं। बिजली विभाग के एसई पीके मित्तल ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें