फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया/मानिकपुर। जिले में लगातार खेतों में आग लगने की घटनाएं जारी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तीन क्षेत्रों में आग लगने से लाखों रुपये की फसल व संपत्ति जल गई। मानिकपुर कस्बे के पुराने थाने में आग लग गई। वहां लगे कई पेड़- पौधे जल गए। थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ के किसान हस्सू पुत्र सरवन की डेढ़ बीघे की फसल में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई। पीड़ित किसान ने लेखपाल को जानकारी दी है। इसी प्रकार शेखापुर गांव में कुंजा के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। उधर, सरैंया चौकी क्षेत्र के खरौंध गांव के बनियनपुरवा में बेनी माधव तिवारी और पड़ोसी एक अन्य किसान के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें चार बीघे की फसल जल गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें