फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में चल रहे गांव के ग्राहक सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। गांव के नाम पर खुले बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन कस्बों में किया जा रहा है। जिससे गांव के खाताधारकों व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपना ही गांव छोड़कर 20 किमी दूर कस्बे में जाना पड़ता है जिससे धन व समय बर्बाद होता है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को इंडियन बैंक के मैनेजर ने छह केंद्रों की आईडी लॉक कर दी है। इन सभी केंद्र संचालकों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मानिकपुर कस्बे में चुरेहकेशरूआ, ऊंचाडीह, ऐंचवारा, हेला, मारकुंडी व मानिकपुर ग्रामीण के ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन मानिकपुर कस्बे में किया जा रहा है। इन केंद्रों में आने वाले ग्राहकों ने बताया कि उनके गांव के नाम से खुले केंद्र गांव में न होकर कस्बे में संचालित हो रहे हैं जिससे हर काम के लिए यहां अपना समय व पैसा खर्च कर आना पड़ता है। मंगलवार को इस मामले की शिकायत बैंक अधिकारियों से की गई। इंडियन बैंक के मैनेजर सुलभ श्रीवास्तव ने इन सभी केंद्रों की आईडी लॉक करा दी है जिससे इनके यहां से कार्य बाधित हो गया है। सभी केंद्र संचालकों से जवाब मांगा गया है। इसी संबंध में ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन करने वाली एंटीग्रा माइक्रो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सुपरवाइजर अमित गौतम ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें