चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बोड़ीपोखरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत की घटना को लेकर उनके गांवों में शव पहुंचने पर मातम छा गया। परिजन रोते बिलखते रहे।
जीजा के शव को नांदी गांव में व साले के शव का कुई गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बताते चलें कि मंगलवार को नांदी निवासी वेद प्रकाश द्विवेदी व उसके साले विनय कुमार त्रिपाठी की रैपुरा थाना अंतर्गत बोड़ी पोखरी गांव के पास बाइक व बोलेरो की टक्कर होने से मौत हो गई थी। (संवाद)