फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई आल्टो, छात्र की मौत

Sat, 28 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो राजापुर (चित्रकूट)।
विज्ञापन
ट्रक को साइड देने के बाद अनियंत्रित आल्टो पेड़ से जा टकराई। - फोटो : demo
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के पास ट्रक को साइड देने के बाद अनियंत्रित आल्टो पेड़ से जा टकराई। इसमें आल्टो चालक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
  जानकारी के अनुसार राजापुर के सरायंतलैया चौराहा निवासी ऋतिक राजन उर्फ बउआ गुप्त (20) पुत्र संतोष कुमार शनिवार को अपने कस्बे के ही दोस्त हरी ओम पुत्र विजय गुप्त के साथ आल्टो से मानिकपुर गया था। लौटते वक्त बोडी पोखरी मार्ग पर करौंदी गांव के पास सामने से आए ट्रक को साइड देने के लिए आल्टो पटरी से उतरकर जैसे ही दोबारा सड़क पर आई, वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना में चालक की ओर का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। किसी तरह चालक बउआ को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरा साथी भी दर्द से तड़प रहा था जिसे राजापुर पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर किया गया है।

मृतक तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। वह महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता राजापुर में किराने की दुकान चलाते हैं। इस घटना की जानकारी होते ही मृतक की मां नीलम बेहोश हो गई। पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों के अनुसार शनिवार को ऋतिक के दोस्त हरीओम के परिवार के कुछ सदस्यों को ट्रेन से जाना था उन्हें मानिकपुर स्टेशन छोड़कर दोनों राजापुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


राजापुर। मृतक ऋतिक बेहद होनहार छात्र था। वह भारतीय जनता पार्टी ईकाई से भी जुड़ा था। उसे पार्टी का आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई थी। घटना की जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष अशोक जाटव के अलावा भाजपा के दोनों प्रत्याशी और अन्य कार्यकर्ताओं ने मृतक के घर जाकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें