14 सीकेटीपी-29-कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारी। संवाद
मऊ (चित्रकूट)। विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस सोमवार को मऊ ब्लॉक परिसर के नवीन सभागार में मनाया गया।
कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया गया। विभाग संगठन मंत्री विकास ने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों और राष्ट्र सेवा में उनकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने समाज हित और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला मंत्री नीरज, प्रचार-प्रसार प्रमुख मुकेश, जिला सह मंत्री संदीप, वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मुरली मनोहर द्विवेदी, प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश, उपाध्यक्ष अंकित, मंत्री अरविंद, संयोजक शिवांश, सह संयोजक अनूप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)