फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मेला क्षेत्र में वाहन प्रतिबंधित

विज्ञापन
रामघाट पर जुटे श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। वसंत पंचमी पर स्नान के लिए श्रद्धालु आ गए हैं। सोमवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मंदाकिनी में डुबकी लगाने के आसार हैं। रविवार को भी लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई फिर प्रयागराज रवाना हुए।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र पूरी तरह वन वे कर दिया गया है। चार पहिया वाहन मेला क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे। जिले की सीमा क्षेत्र सहित सात स्थानों पर पार्किंग का इंतजाम किया गया है। एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु आ रहे हैं।
मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। ज्यादातर श्रद्धालु बसों और कारों से आ रहे हैं। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह व सतना डीएम डाॅ. सतीश कुमार, मझगवां एसडीएम एपी द्विवेदी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कई कालेजों में व्यवस्था की गई है। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रद्धालु रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें