फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 10 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों से भरी टेंपो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



घटना कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर गांव के पास की है। अली हसन (20) पुत्र अहद अली निवासी कंठीपुर बुधवार की रात को अमानपुर गांव में एक शादी समारोह में गए थे।

गांव लौटने के लिए वह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बांदा की ओर से आए अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक लहुलुहान हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उधर, कोतवाली क्षेत्र के बेडीपुलिया की है। बुधवार की रात को तीर्थक्षेत्र में अमावस्या पर आए यात्रियों को रेलवे स्टेशन से लेकर टेंपो सीतापुर की ओर जा रही थी।

बेडीपुलिया के पास अनियंत्रित टेंपो पलट गई। इसमें सुमन गुप्ता (40) पत्नी द्वारिका प्रसाद, बालदेवी (60) पत्नी कैलाश, ब्रजबिहारी (62) पुत्र रामप्रकाश निवासीगण इंद्रगढ़ दतिया, हरिचरण (60) पुत्र किशन लाल निवासी डबरा, कमला देवी (56) पत्नी रामसजीवन निवासी ललितपुर व निशा देवी (28) पत्नी रामचंद्र निवासी साकेत नगर कानपुर घायल हो गए।

दुर्घटना होते ही चालक टेंपो छोड़ भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


अली हसन की मौत की खबर आते ही मानों उसके परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। दो भाई एक बहन में वह सबसे बड़ा था। डीजे चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बिलखती मां जाहदा बेगम ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व ही उसकी सगाई अंधौरा कमासिन में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें