फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा वनवासी राम लोक

Sat, 07 Nov 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। उज्जैन के महाकाल लोक व ओरछा के रामराजा लोक की तर्ज पर चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दीपावली मेले में शामिल होकर इसकी घोषणा की। उन्होंने चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक बनने वाली फोरलेन सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत भी की। सड़क 81 करोड़ से बनेगी।

सीएम ने मंदाकिनी नदी के पंचवटी घाट पर दीपदान कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद संतों काे शॉल, श्रीफल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोभूमि है। भगवान राम ने अपने वनवास के 11 वर्ष से अधिक समय यहां बिताया था।
विज्ञापन


कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों का विकास पर्यटन नहीं बल्कि तीर्थाटन की भावना से कर रही है। इसके बाद सीएम ने भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। मुखारबिंद के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को मिठाई बांटकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद

07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद

07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद

07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद

07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद

07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद

07 सीकेटीपी-20 पंचवटी घाट पर दीपदान करते सीएम मोहन यादव व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें