फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा

Wed, 23 Sep 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर कस्बा निवासी महिला की मौत में बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

बांदा के अतर्रा निवासी अनुषा देवी (24) का पति संतोष से ससुराल में गुटखा खाने को लेकर रक्षाबंधन पर ससुरालीजन ने उसके साथ मारपीट की थी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई थी। इसके बाद ससुरालीजन उसे मायके सीतापुर छोड़ गए। मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।
बुधवार शाम को कार्रवाई को लेकर मायके पक्ष के लोग ससुरालियों से भिड़ गए और हंगामा करने लगे। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें