फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहारा व खंडेहा के जंगलों में पहुंची आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/शिवरामपुर (चित्रकूट)। शिवरामपुर चौकी अंतर्गत बिहारा के जंगल समेत मऊ थाने के खंडेहा के जंगल में शनिवार की दोपहर में आग लग गई। आग से पेड़-पौधे धू-धूकर जलने लगे। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुटी रहीं। जिसके चलते नियंत्रण किया गया। उधर, बहिलपुरवा क्षेत्र में कुछ स्थानों में जंगल में लगी आग अभी भी सुलग रही है। इसी तरह पाठा क्षेत्र के रानीपुर व कल्याणपुर समेत मप्र के बरौंधा जंगल के पहाड़ों में लगी आग पर शनिवार को नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड विभाग के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बिहारा के जंगल व खंडेहा के जंगल में आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर पहुुंचकर आग को नियंत्रण किया। वहीं बहिलपुरवा व मप्र क्षेत्र मझगवा के जंगल में कुछ स्थानाें पर शनिवार को भी आग लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे विभाग की टीम ट्रैक पर लगातार निगरानी रखे हुए है। वन विभाग के प्रभागीय अधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि जहां कहीं भी आग लगने की घटनाएं हो रही है। मौके पर टीम पहुंचकर आग को बुझा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें