चित्रकूट। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च से समाप्त हो गईं। किसी भी केंद्र में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। शांति पूर्ण परीक्षा का समापन होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बुधवार को अंतिम दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू सहित इंटर की व्यवसायिक विषय की परीक्षा हुई। इंटर की दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिले के 30 केंद्रों में परीक्षाएं हो रही थी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई। कंट्रोल रूम बनाकर केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुईं। कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। कंट्रोल रूम प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अंतिम दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल में प्रथम पाली में हाईस्कूल की एक छात्रा पंजीकृत थी, जो उपस्थित थी। इंटर की व्यवसायिक विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 447 में उपस्थित 428, अनुपस्थित 19 रहे। दूसरे मीटिंग में इंटर की अंग्रेजी, कृषि विषय की परीक्षाएं हुई। जिसमें अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 7794 उपस्थित 7542, अनुपस्थित 252 रहे।