फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 14 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बंट गए प्रवेश पत्र, जोनल-सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरबोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट  तैनात किए गए है। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी कर्वी, नरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी मऊ राममूर्ति त्रिपाठी व उप जिलाधिकारी राजापुर को बनाया गया है।
विज्ञापन


जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी गई हैं। इसके पूर्व डीआईओएस कार्यालय में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को छात्रों के प्रवेश पत्र बांटे गए। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि  जिले में कुल 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं जिनमें खंड विकास अधिकारी ज्योति रानी कौशिक, सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रमोहन सिंह, खंड शिक्षाधिकरी जितेंद्र कुमार, चकबंदी अधिकारी पारसनाथ, पांच में सहायक अभियंता सत्य प्रकाश वर्मा, सहायक अभियंता लोनिवि ए के सिंह, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी शेर बहादुर सिंह, सहायक अभियंता जल निगम अंकुर यादव, अवर अभियंता लघु सिंचाई शिवप्रकाश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चंद्र सचान, सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी सुनील कुमार राजपूत, सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी मऊ नीरज कुमार, खंड शिक्षधिकारी मानिकपुर, प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी है।

इसके अलावा बनाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता लघु सिंचाई अमरदेव सिंह यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांश पांडेय, भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक, बाल विकास परियोजना अधिकारी पहाड़ी महेंद्र पटेल, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरीशंकर बबेले, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हरीश कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि यूपी त्रिपाठी, उप मुख्य पशु अधिकारी डॉ. डीके पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी रैपुरा रविंद्र कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, जिला सेवायोजना अधिकारी एमपी शुक्ला है।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या में संस्थागत हाईस्कूल- 14340 ,संस्थागत इंटरमीडिएट- 10377 छात्र हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत हाईस्कूल- 324 और व्यक्तिगत इंटरमीडिएट- 545 छात्र परीक्षा देंगे।



इस बार जिले में कुल 42 परीक्षा केंद्रों में 949 परिषदीय व 790 माध्यामिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से 1739 कक्ष निरीक्षक व परीक्षक की निगरानी में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें