शहर के सीआईसी में शुरु हुए यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में मंगलवार से सामाजिक दूरी के बीच यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन फिर से शुरू हुआ। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे मूल्यांकन केन्द्र को सैनिटाइज किया गया और नगर पालिका की ओर से केन्द्र की विधिवत साफ-सफ ाई कराकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया।
डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ है। पहले दिन चार हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ। 17 कक्षों में परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरू किया। डीआईओएस ने परीक्षकों को सलाह दी गई है कि थूक लगाकर कापी के पन्ने न पलटे। कापियों का मूल्यांकन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि 1,45,555 कापियों का मूल्यांकन होना है। इसमें 52550 हाईस्कूल और 63050 इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। पत्राचार प्रभारी पीएन श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 30 और इंटर में 32 टोलियां बनाई गईं थीं और बोर्ड द्वारा 222 परीक्षक हाईस्कूल में और 240 परीक्षक इंटर की कापियां जांचने के लिए बोर्ड द्वारा नियुक्त किये गये हैं।