फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में यूपी 100 की शुरूआत आज

Sun, 18 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी 100 की शुरूआत सोमवार को जिले में होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मैना देवी करेंगी।
विज्ञापन

  बताया गया कि जिले में प्रदेश सरकार ने 25 यूपी 100 की गाड़ियों को भेजा है। जिसमें 23 गाड़ियां रनिंग पर रहेंगी। 54 ड्राइवर भी आए हैं। एक गाड़ी में तीन पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जो क्षेत्र में गाड़ियों से भ्रमण करते रहेंगे।

घटना की सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना होंगी। शनिवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने थानाध्यक्षों व पुलिस जवानों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि गाड़ियों में आधुनिक शस्त्र के साथ पुलिसकर्मी इन वाहनों में मौजूद रहेंगे। किसी भी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके लिए शहर व थाना क्षेत्र के हिसाब से रूट मार्च जवान करेंगे। सूचना मिलने के बाद 20 मिनट के अंदर घटना स्थल वाहन पहुंचेंगे। जहां जवान घटना की वीडियो रिकार्डिंग भी करेंगे। हर वाहन जीपीआरएस से लैस होंगे। और इसका नियंत्रण लखनऊ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें