फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संगठित होकर ब्राम्हण समाज हित के लिए करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा (रा )ने शहर के बस स्टैंड स्थित एक होटल में गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें पदाधिकारियों ने सभी को संगठित होकर ब्राम्हणों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसी राजनीतिक दल के चक्कर में न पड़े।
विज्ञापन

रविवार को श्याम दरबार होटल में आयोजित गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राम्हण समाज को सभी राजनैतिक दल के नेता हासिए पर डाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ब्राम्हणों का प्रतिशत 17 प्रतिशत से अधिक है। जिसमेें 30 लोकसभा की सीटें ब्राम्हण बाहुल्य हैं। इसलिए अभी से सर्तक हो जाओ इजो भी प्रत्याशी ब्राम्हण हित में कार्य करे उसको ही वोट दे। प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण ने कहा कि सभी संगठित हो कर कार्य करें। अपने परिवार के सदस्यों को शिक्षित बनाएं। संरक्षक भोला नाथ मिश्र ने कहा कि पद के चक्कर में न पड़ कर संघर्ष करते रहे एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्र ने कहा कि समाज के हित में सभी को मिलकर निर्णय लेना चाहिए।
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल मिश्र ने कहा कि उन्होंने ब्राम्हणों के हित के लिए कई कार्य किया है। अभार समाज सेवी रूचि शुक्ला ने किया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवसागर पांडेय, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांंडेय, रामसगार चतुर्वेदी सुशील मिश्र, रोहित त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय,विष्णु कान्त पांडेय, चंद्रभान गौतम, सुखपाल शैलेंद्र शिवनांद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें