फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भैंस चराने निकली महिला का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट) घर से भैंस ढूंढने के लिए निकली विवाहिता का शव खेत में मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त मेमा यादव के रूप में होने के बाद मृतका के शव का पंचनामा कराया गया। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मारकुंडी थाना क्षेत्र के मारकुंडी से दो किमी दूर खेत मे 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर इलाके में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, किन्तु पहले तो ग्रामीणों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। काफी देर बाद ग्रामीणों द्वारा महिला की शिनाख्त की गयी। देर शाम को मृतका की पहचान हो गई है। बताया गया कि वह सबेरे घर से अपनी खोयी हुई भैंस को ढूंढने छेरिहा गांव पहुंची थी। जिसके बाद चरवाहों ने महिला का शव देखने के बाद मारकुंडी थाना में सूचना दी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के एक हाथ की चूड़ी टूटी हुई थी और गले में साड़ी से फंदा लगा हुआ था। इसके अलावा मृतका के सिर में चोट लगी थी। साथ ही मुंह में भी खून नजर आ रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका के पहले पति की मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद उसने दूसरा विवाह किया था। घटना के बाद से मृतका के पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। मारकुंडी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या या दुष्कर्म की किसी परिजन ने आशंका नहीं जताई है। किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें