फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अनियंत्रित टेंपो पलटी, एक श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तीर्थ यात्रियों से भरी टेंपो पलटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के काया गांव निवासी होरी लाल ने बताया कि उसका पुत्र रामसागर (37) गांव के विजय और दो महिलाओं के साथ 19 जुलाई को विजय की टेंपो से चित्रकूट दर्शन करने आया था। शनिवार को मप्र के अनुसुइया मोड़ पर टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी दी है। रामसागर की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि एक पुत्र, पत्नी रुचि है। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें