फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार किसान को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के महादेवन रसिन के पास हाइवे से सटे रास्ते में साइकिल सवार किसान को तेज रफ्तार से जा रही पिकप ने टक्कर मार दी। इससे मौत हो गई। घटना के बाद साइकिल समेत किसान पिकप के पहिये में फंसा रहा और लगभग 50 मीटर तक घसीटता चला गया। चालक पिकप छोड़कर भाग निकला। पिकप में तेज आवाज में गाना बजने के कारण ग्रामीण किसान के चिल्लाने की आवाज नहीं सुन पाये।
विज्ञापन

महादेवपुरवा रसिन निवासी समाजसेवी संतोष कुमार ने बताया कि किसान शिवचरण (60 ) रविवार की शाम रसिन गांव की ओर अपने खेत पर जा रहे थे। हाईवे के बगल में फतेहगंज मार्ग पर पहुंचे तो सामने से तेज आवाज में गाना बज रही पिकप आई और साइकिल पर टक्कर मार दी। इसके बाद किसान साइकिल समेत पिकप के पहिये में फंसे रहे तो उन्हें लगभग 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। इसके बाद पिकप छोडकर चालक भाग निकला। यह देखकर आस पास के लोग पहुंचे तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पिकप को कब्जे में लिया गया है। बताया कि ग्रामीणों के अनुसार पिकप में तेज आवाज में गाना बज रहा था। इसके चलते दुर्घटना के बाद किसान के चिल्लाने की आवाज आसपास के लोग नहीं सुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें