फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेकाबू पिकअप बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सुषमा स्वरूप स्कूल के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। झांसी जिले के थाना ककरवई निवासी प्रमोद मदन (67), पत्नी वीना मदन (60), पिंकी देवी (35), रेखा (60), रामकुमारी (35), रजनी (30), रुड्डू (12), दिव्यांश (25), किशोरी बाई (60), कुसुमा देवी (60), दीपांशु (25), रूपवती (46), मीता देवी (35), गुड्डी (50) सहित लगभग 30 लोग पिकअप से प्रयागराज के महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। लौटते समय पहाड़ी के सुषमा स्वरूप स्कूल के पास रात में अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। जिससे सवार 14 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल गई और इलाज शुरु कराया। हालत गंभीर होने पर प्रमोद मदन, वीना और दिव्यांश को रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को देख सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुमार भी पहुंचे और बिना ड्यूटी वाले डाक्टर व अन्य स्टाफ को रात में ही बुलाया। तब जाकर सभी का समय से इलाज हो सका। एक एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें