फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 12 Jun 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में मारकुंडी थाना क्षेत्र के कस्बे के बाहर तेज रफ्तार से जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गड्ढे में जा गिरी। लगभग 20 फिट नीचे गिरने पर बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि मृतक का साढू व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पनगरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने रिश्तेदार मानिकपुर निवासी विजय कुमार व उसके साढू के साथ बाइक से रिश्तेदारी में मारकुंडी आया था। देर शाम लगभग सात बजे वह सब लौट रहे थे तभी अचानक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर एक गड्ढे में जा गिरी। इस पर तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों की सूचना पर मारकुंडी व मानिकपुर थाना पुलिस टीम पहुंची। मानिकपुर थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि अस्पताल लाते समय विजय की मौत हो गई जबकि अन्य को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। घटना की जानकारी होते ही मृतक व घायलों के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के भाई देवकुमार ने बताया कि विजय की एक साल पूर्व शादी हुई थी। पत्नी पूजा बेसुध हो गई है। मृतक मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें