फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के दो घरों के ताले तोड़कर चोर लगभग दो लाख रुपये और जेवर उठा ले गए। दोनों मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर के बल्दाऊगंज निवासी शिवस्वरूप पांडेय ने बताया कि रात को पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। छत के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। एक कमरे का ताला तोड़कर बाॅक्स व अलमारी में रखे 17 हजार रुपये और लगभग 50 हजार रुपये के जेवर चुरा लिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सीतापुर कस्बा निवासी सुबिहती ने बताया कि उसके घर के रोशनदान को काटकर कमरे में रखे लगभग 70 हजार रुपये नकद व जेवर चोरी कर ले गए। दोनों स्थानों पर लगभग दो लाख की चोरी हुई है। कोतवाली में दोनों मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें