फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर ने छात्रा को रैंदा, मौत

Mon, 11 Mar 2019 11:30 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव बेकाबू टैंकर ने छात्रा को रैंदा, मौत
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/खोही। भाई के साथ साइकिल से विद्यालय जा रहे छात्र को पानी भरे टैंकर चालक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भाई बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने चालक समेत ट्रैक्टर को पकड़ लिया और चालक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को वाहन समेत हिरासत में लिया है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही चौराहे के पास सोमवार को सबेेरे करीब साढ़े नौ बजे खोही निवासी गोपी प्रजापति का बड़ा पुत्र हेमराज व छोटा भीमसेन (10) प्राथमिक विद्यालय पढ़ने साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान पीलीकोठी की ओर से आ रहे पानी टैंकर चालक ने भीमसेन को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बडेे़ भाई हेमराज ने मदद की गुहार लगाई। एकत्रित लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक कक्षा एक का छात्र था। दो बहन हैं। माता-पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के चलते किसी तरह भरण-पोषण करते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक भाई की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में चार घायल, बालक रेफर
राजापुर। अलग-अलग हादसों में राजापुर की शिक्षिका पूनम (30) पत्नी रामबाबू, मुख्यालय के एलआईसी चौराहे के सुरेंद्र का छह वर्षीय पुत्र इकांश, भौरी के टिकरा पुरवा की श्यामा देवी (32) पत्नी विद्यासागर, ममसी के राम सिंह (26) पुत्र योगेंद्र सिंह के घायल होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। जहां इकांश की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है।ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें