चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मानिकपुर के सभागार में हुआ।
डीएम ने कहा कि जिन विभागों की समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तारीके से गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराएं। सी श्रेणी के विभाग निस्तारण में विशेष ध्यान दें। सीओ चकबंदी के उपस्थित न होने पर उनसे जवाब तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि सौभाग्य योजना की समस्या जिन ग्रामों की प्राप्त हुई हैं उन ग्रामों में शीघ्र कैंप लगाकर निस्तारण कराया जाए।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि राशनकार्ड की जो भी समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं। ताकि लोगों को खाद्यान्न मिल सके। उप जिलाधिकारी मानिकरपुर तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि जो भी भूमि संबंधी मामले प्राप्त हुए हैं, उनमें मौके पर पुलिस के साथ जाकर निस्तारण कराया जाए। तहसील दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगमलाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
---------