फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद न मिलने पर किसान ने सहकारी केंद्र के गेट पर खुदकुशी का किया प्रयास

Wed, 03 Dec 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-5- परिचय- फंदा लगाकर जान देने का प्रयास करने वाले किसान को अस्पताल में भर्ती कराते
विज्ञापन
मऊ। खाद न मिलने से आहत एक किसान ने बुधवार को साधन सहकारी समिति पूरब पताई के गेट पर चढ़कर गमछे से फंदा लगाने का प्रयास किया। गेट से गिरने से वह बेहोश हो गया। यह देख वहां पर मौजूद अन्य किसान पहुंचे और उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत सामान्य है। घटना के समय समिति का गेट बंद था।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि तीन दिन से किसान खाद लेने के लिए केंद्र का चक्कर ला रहे हैं। फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल रही है। बुधवार को मऊ क्षेत्र के किसान नत्थू निषाद साधन सहकारी समिति पूरब पताई केंद्र पर खाद लेने आए थे। गेट में ताला लगा था। किसान नत्थू ने बताया कि तीन दिन पहले उसे कूपन दिए गए थे। बुधवार को खाद वितरित होने की बात कही गई थी। जिस पर वो खाद लेने के लिए केंद्र पर आए थे। पता चला कि आधे घंटे में सचिव आएंगे, तब खाद मिलेगी। दोपहर 12 बजने के बाद भी सचिव नहीं आए तो उसका धैर्य टूट गया।
उसने गेट पर चढ़कर लोहे की रेलिंग में गमछे से फंदा लगाने का प्रयास किया। यह देख कुछ किसान दौड़े और उसे खुदकुशी करने से बचा लिया। हालांकि इस दौरान वह गेट से गिरकर बेहोश हो गया। किसान पुष्पराज सिंह ने बताया कि घटना के बाद जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उधर, किसान भरत, राधेश्याम, बृजकिशोर, ललित नरेश सागर ने बताया कि तीन दिन से खाद लेने के लिए केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद मिल नहीं रही है। इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

उधर, जानकारी पर जिला कृषि अधिकारी व सहकारिता विभाग के उपायुक्त राजेंद्र कुमार, सीओ मऊ फहाद अली मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत की। बाद में किसान नत्थू से वार्ता कर उसे चार बोरी खाद दिलाई गई है। बताया कि केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। जहां पर डीएपी खाद 380 बोरी व यूरिया 370 बोरी पाई गई।

-
इनसेट
जिला मुख्यालय आए थे केंद्र सचिव
चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि साधन सहकारी समिति पूरब पताई केंद्र के सचिव सेवानिवृत्त हो गए हैं। उसके स्थान में नए सचिव बालकृष्ण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ई-पाॅश मशीन में उनका अंगूठा नहीं लग रहा था, इसलिए वह जरूरी कागजात लेने के लिए जिला मुख्यालय आए थे। बाद में उसने वहां पर पहुंचकर किसानों को खाद वितरित की। (संवाद)

28 सीकेटीपी-5- परिचय- फंदा लगाकर जान देने का प्रयास करने वाले किसान को अस्पताल में भर्ती कराते

28 सीकेटीपी-5- परिचय- फंदा लगाकर जान देने का प्रयास करने वाले किसान को अस्पताल में भर्ती कराते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें