मानिकपुर। तीन दिन पहले आई आंधी से मऊ ब्लाक के ओझर में काफी नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने पर कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना पांडेय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के लोग आए थे, लेकिन मदद नहीं की। कई घर ऐसे हैं जिनके छप्पर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
पक्की दीवार गिर गई हैं। पेड़ धराशायी हुए हैं। चार जानवर भी मर गए हैं। तीन दिनों से मिश्र के पुरवा में बिजली नहीं है। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित है। रास्ते में पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि गांव की समस्या को लेकर आज शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर जानकारी देंगी। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर राजमन कोल, ननकू, संतोष प्रसाद, सुरेश, विनोद, बुद्धविलास, मान सिंह, रामदयाल, सूरजभान, भोला, धर्मपाल, राजकरण, सुरेश, मिथिला देवी, राकेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।