फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सामूहिक दुष्कर्म के दो इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। देवांगना घाटी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। विवेक कुमार पटेल और प्रवीण पटेल पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले शनिवार शाम को एक अन्य आरोपी जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। मुठभेड़ में एक आरक्षी घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार भोर करीब तीन बजे सूचना मिली कि सदर कोतवाली क्षेत्र के रैपुरवा माफी निवासी इनामी आरोपी विवेक कुमार पटेल और भरतकूप के कल्ला निवासी प्रवीण पटेल शिवरामपुर के मछारिया तिराहा के पास छिपे हैं। वे वहां से भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसओजी, बहिलपुरवा, कोतवाली और भरतकूप पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। शनिवार शाम को मड़फा पहाड़ के हुडा मोड़ के पास आरोपी जितेंद्र से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जितेंद्र और आरक्षी राघवेंद्र सिंह घायल हो गए थे। घायल आरोपी जितेंद्र के कब्जे से दो तमंचा, तीन कारतूस, तीन खोखा, घटना में प्रयुक्त बाइक और 1500 रुपये मिले थे।

गिरफ्तार आरोपी प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गया था। उसने युवती के प्रेमी को पकड़े रखा था। प्रवीण के अनुसार, दुष्कर्म विवेक और जितेंद्र ने किया। उन्होंने युवती को दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस के डर से वे जंगल में छिपे रहे और रात में सेमरदहा गांव पहुंचे थे। रात में बाइक से सरैंया के मालिन टंकी होते हुए बोड़ी पोखरी रैपुरा से खोह होते हुए शिवरामपुर पहुंचे थे। जहां छिपे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें तत्काल पकड़ लिया गया।
बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वह टीमों के साथ मड़फा के जंगल में दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक से जितेंद्र उर्फ भोले आता दिखाई दिया, उसे रोका तो वह कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गया लेकिन रास्ता खराब होने से गिर गया। उसे रुकने के लिए कहा तो तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली कान के बगल से निकल गई। दूसरी फायरिंग में भी बच गए। तीसरी गोली सिपाही राघवेंद्र के हाथ में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। थाना प्रभारी की तहरीर पर आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले के खिलाफ भरतकूप थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें