फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मौरंग लदी दो ट्रैक्टर- ट्रॉली पकड़ी

Tue, 24 Feb 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के नीबी रोड पर एसडीएम न्यायिक ने अवैध मौरंग खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़े। कागजात न मिलने पर सीज कर दिया। वहीं खनन कारोबारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पूजा गुप्ता और नायब तहसीलदार पारुल सिंह सुबह नीबी गांव की ओर जा रही थी। रास्ते में मौरंग लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। दोनों को रोककर ट्रैक्टर व मौरंग के कागजात मांगे लेकिन दोनों के चालक कागजात नहीं दिखा सके। इस पर दोनों ट्रैक्टर व ट्रॉलियों को सीज कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही कुछ दूर पर मौरंग का एक डंप भी मिला है। इसके बारे में जांच की जा रही है। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिकों पर भी कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें